उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड की इस विवि के कुलपति को पद से हटाया, अब इन्हें सौंपी गई कमान…
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय लगातार सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि विवि के कुलपति के पद से सुनील कुमार जोशी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को राज्यपाल द्वारा इसके आदेश जारी किए गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हाईकोर्ट ने हरिद्वार निवासी विनोद कुमार चौहान ने याचिका पर सुनवाई करते हुए बीती सात जुलाई को आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील कुमार जोशी को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश सरकार को दिए थे। जिसपर राज्यपाल ने आज कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किए है। सुनील जोशी के स्थान पर प्रोफेसर अरुण कुमार त्रिपाठी को उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।
बता दें कि हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में कहा गया था कि आयुर्वेद विवि में कुलपति पद पर डॉ. सुनील कुमार जोशी की नियुक्ति नियम विरुद्ध तरीके से की गई है। याचिका में कहा गया कि वह कुलपति पद की योग्यता नहीं रखते। उनपर कई गंभीर आरोप लगे थे। मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उन्हें हटाने के आदेश दिए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel