उत्तराखंड
Uttarakhand News: प्रदेश में 17 जुलाई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, बैंक भी रहेंगे बंद…
उत्तराखंड में हरेला पर्व को सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। समस्त सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों, संस्थानों और कॉलेजों में 17 जुलाई को अवकाश रहेगा। शासन द्वारा इसके आदेश जारी किए गए थे। इस दिन बैंक भी बंद रहेंगे।
राज्य सरकार ने हरेला पर्व का 17 जुलाई सोमवार को सर्वजनिक अवकाश घोषित किया है जिसका विधिवत आदेश जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि पूर्व में यह अवकाश 16 जुलाई रविवार के दिन घोषित किया गया था लेकिन सरकार के संज्ञान में आया था कि यह पर्व 17 जुलाई को मनाया जा रहा है। जिसके बाद संशोधित आदेश जारी किया गया।
बताया जा रहा है कि जारी आदेश में लिखा कि हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई 2023 (रविवार) के स्थान पर दिनांक दिनांक 17 जुलाई, 2023 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं। उक्त तिथि को निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अन्तर्गत बैंक / कोषागार तथा उपकोषागारों में भी अवकाश रहेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
