चमोली
BREAKING: चमोली हादसे पर प्रशासन सख्त, अधिकारियों को दिए ये निर्देश, CM ने मृतकों को दी श्रद्धांजली…
उत्तराखंड के चमोली में हुए हादसे के बाद प्रशासन अब सख्त हो गया है। यहां सीवर ट्रीटमेंट प्लाट (एसटीपी) में करंट लगाने से जहां दरोगा और पुलिस कॉस्टेबलों सहित 16 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 11 लोग बुरी तरह झुलस गए गए थे, जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए तो वहीं सीएम आज चमोली पहुंचकर हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजली दी है।
मिली जानकारी के अनुसार चमोली की घटना के मद्देनजर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों एवं सचिवों को समस्त परियोजनाओं, आस्थानों एवं शासकीय कार्यालयों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था के मानकों का अविलम्ब परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने संबंधित कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं।
सीएस ने निर्देश देते हुए कहा कि विभागाध्यक्ष अपने नियंत्रणाधीन समस्त परियोजनाओं, आस्थाओं एवं शासकीय कार्यालय परिसरों आदि में विद्युत सुरक्षा सम्बन्धी किए गए उपायों का परीक्षण कराए । साथ ही प्रभारी अधिकारी से सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने का प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जाए।उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों के परीक्षण की कार्रवाई विभाग के मानकों के अनुसार अथवा प्रत्येक 3 माह में किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चमोली पहुंचकर हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने पुलिस मैदान गोपेश्वर में हादसे में हताहत होमगार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायकगण एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…





















Subscribe Our channel


