उत्तराखंड
BREAKING: प्रदेश में अब राज्य योजना आयोग समाप्त, इनके हवाले नए उत्तराखंड का भविष्य, पढ़ें डिटेल्स…
उत्तराखंड में अब धामी सरकार ने राज्य आयोग को समाप्त कर दिया है। शासन ने कैबिनेट से हुए फैसले के क्रम में अब सेतु आयोग के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि सेतु आयोग के अध्यक्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार सेतु के नाम से नई बॉडी का गठन का आदेश जारी करते हुए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। सेतु का उद्देश्य नागरिकों के विकास एवं कल्याण की सामाजिक एवं व्यक्तिगत आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एजेंडा तैयार करेगा। जन आवश्यकताओं के अनुसार, उनकी पूर्ति के लिए सक्रिय रहेगा। विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। अब राज्य योजना व अन्य आयोग इसके अधीन होंगे। सेतु आयोग में राज्य सरकार 6 सलाहकार भी नियुक्त करेगी।
वहीं नियोजन मंत्री सेतु आयोग के उपाध्यक्ष होंगे। सभी मंत्री इसके सदस्य होंगे। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव, पर मुख्य सचिव और सभी प्रमुख सचिव व सचिव पूर्णकालिक सदस्य होंगे सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया है की सीईओ की नियुक्ति के साथ ही पहली बोर्ड बैठक कराते हुए इस पर तेजी से काम होगा इसका अलग बड़ा ऑफिस भी बनेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
