उत्तराखंड
दुखद : ऋषिकेश से दिल्ली लौटते समय सड़क हादसे में दिल्ली के पायलट की मौत…

बुधवार को ऋषिकेश दिल्ली हाइवे पर दर्दनाक हादसे में इंडिगो फ्लाइट कम्पनी के एक पायलट की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश से घूमकर दिल्ली लौट रहे पर्यटकों की कार हाईवे पर गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के सामने एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई, जिससे कार सवार मोहित सोलंकी निवासी से नसीरपुर सागरपुर नई दिल्ली की मौत हो गई।
कनखल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि कार में पांच युवक और एक युवती सवार थे। सभी आपस में दोस्त हैं। इनमें मोहित सोलंकी कार में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा हुआ था। हादसे में मोहित की जान चले गई, बताया जा रहा है कि मोहित सोलंकी इंडिगो फ्लाइट कंपनी में पायलट था। पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है, साथ ही पुलिस ने बताया कि हादसे में कार सवार बाकी सब लोग सुरक्षित हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


