देश
महंगाई के बीच राहत भरी खबर, रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में आई भारी गिरावट, देखें नए रेट…
कमर तोड़ रही महंगाई के बीच अगस्त महीने के शुरुआत के साथ ही देशवासियों को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। अगस्त की पहली तारीख को सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से घरेलू गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों को अपडेट जारी कर दिया है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
बताया जा रहा है कि इस बार कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती की गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कमी के बाद राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1680 रुपये हो गई है। इससे पहले चार जुलाई को हुई बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1780 पहुंच गई थी।
कोलकाता में हुई 93 रुपये की कमी
वहीं, कोलकाता में LPG 19 किलोग्राम गैस सिलेंडर के दाम में 93 रुपये की कमी आई है. ऐसे में अब यहां कमर्शियल सिलेंडर 1802.50 रुपये में मिलेगा। मुंबई में 4 जुलाई की बढ़ोतरी के साथ 1733.50 रुपये में मिल रहा सिलेंडर अब 1640.50 रुपये में बिकेगा। इसके अलावा चेन्नई में LPG 19 किलो सिलेंडर के दाम 1852.50 रुपये हो चुके हैं, जो चार जुलाई को बढ़कर 1945 रुपये हो गए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel

