उत्तराखंड
उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने चीन में बढ़ाया देश का मान, जीता कांस्य पदक…
गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने देश का मान बढ़ाया है। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारतीय टीम की खिलाडी मानसी ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। मानसी और उनकी टीम की इस कामयाबी पर पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
चीन में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारतीय टीम मानसी नेगी, प्रियंका गोस्वामी, निकिता लांबा और पूजा कुमावत ने पदक तालिका में भारत के लिए एक और कांस्य पदक जोड़ा। 20 किमी दौड़ स्पर्धा में भारतीय टीम के धावकों ने कमाल का प्रदशर्न कर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतिस्पर्धा में चीन की टीम प्रथम तो स्लोवाकिया की टीम द्वितीय रही।
मानसी के कोच और प्रभारी खेल अधिकारी पौड़ी अनूप बिष्ट ने कहा कि मानसी ने अपने बेहतर प्रदर्शन से पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने मानसी को उनके प्रदशर्न पर शुभकामनाएं और बधाई दी है।
बता दें कि गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने पिछले साल गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था। मानसी इन दिनों चीन में ही हैं और वह इस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। मानसी मूल रूप से चमोली जिले मझोठी गांव की रहने वाली हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
