उत्तराखंड
Uttarakhand Corona Update: प्रदेश में अभी-अभी 22 नए कोरोना पॉजिटिव, अब आंकड़ा 749
Uttarakhand Corona Updated: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को शाम 8:00 बजे स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर दिया गया है राज्य में अभी-अभी 22 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 749 पहुंच गई है

आठ बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 22 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें 14 मरीज देहरादून जनपद में पाए गए हैं। आज सुबह भी देहरादून में सात मरीज मिले थे।
इस प्रकार दून में आज कुल 21 मरीज पाए गए हैं। इनमें 10 लोग मुंबई से लौटे हैं। दो दून हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है।
एक मरीज एम्स में भर्ती है और एक व्यक्ति दिल्ली से लौटा है, जिसकी प्राइवेट लैब में पॉजीटिव रिपोर्ट आई है। इसके अलावा सात अन्य लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री भी पता नहीं है,
क्योंकि उनकी रिपोर्ट हैल्थ बुलेटिन में प्राइवेट लैब में पॉजीटिव मिलनी दर्शायी गई है। इसके अलावा हरिद्वार में तीन लोग पॉजीटिव पाए गए, जो मुंबई से लौटे हैं। वहीं नैनीताल में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
ये सभी मरीज भी मुंबई से लौटकर आए हैं।
आज दोपहर दो बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज चार मामले टिहरी गढ़वाल से सामने आए।
इसके अलावा सात लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजीटिव आई है। अब वर्तमान में उत्तराखंड में 639 लोग सक्रिय मरीज के रूप में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।
तीन लोग राज्य से माइग्रेट कर चुके हैं, जबकि अब तक विभिन्न बीमारियों के कारण पांच लोगों की प्रदेश में मौत हो चकी है। अब तक 102 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
22 अप्रैल को शहर में झांकी निकाल कर होगी हनुमान ध्वज पताका की स्थापना…
श्रीनगर औऱ देहरादून में स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण शिविर किया गया आयोजित…
20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन में बागेश्वर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर…
बीकेटीसी का 18 सदस्यीय अग्रिम दल श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान हुआ
देहरादून के यश महावर ने जेईई मेन्स 2025 (सेशन 2) में ऑल इंडिया रैंक 1633 हासिल की
