उत्तराखंड
Big breaking: मदमहेश्वर घाटी में फंसे 52 लोगों को निकाला, कल फिर चलेगा रेस्क्यू…
रुद्रप्रयाग : मदमहेश्वर घाटी में अतिवृष्टि के कारण ग्राम गौंडार में बणतोली स्थान पर पैदल मार्ग को जोड़ने वाला पुल एवं मार्ग का कुछ हिस्सा बहने के वहाँ पर गये यात्री फंस गये थे। सूचना के बाद एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें वहाँ पहुँच गयी थी। अत्यधिक बारिश होने के कारण व नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण रेस्क्यू कार्य नहीं हो पा रहा था।
बारिश थमने व नदी का जलस्तर कम होने पर एसडीआरएफ व डीडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ कर यात्रियों को सुरक्षित निकालने का कार्य किया गया है। आज कुल 52 यात्रियों को सुरक्षित निकालने के उपरान्त उनके गन्तव्य के लिए रवाना किया गया है।
मौसम की दुश्वारियों एवं कोहरे के चलते इस स्थल तक हैलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से ग्राम प्रधान गौंडार के साथ निरन्तर सम्पर्क स्थापित किया जा रहा है। आज समय बीतने व मौसम के खराब होने के कारण रेस्क्यू को रोक दिया गया है।
वहाँ पर स्थानीय लोगों के द्वारा फंसे लोगों की निरन्तर आवश्यक मदद की जा रही है। कल मौसम खुलने पर पुनः रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया जायेगा यदि मौसम ने साथ दिया तो रेस्क्यू कार्य में हेलीकाप्टर सेवाओं की मदद भी ली जायेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
