उत्तराखंड
Quarantine: नहीं होंगे उत्तराखंड के CM रावत और उनके मंत्री क्वारंटाइन
Quarantine Update: मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी अमृता रावत के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरी कैबिनेट के क्वारंटाइन होने की खबरों पर विराम लग गया है। बताया गया है कि न तो सीएम रावत और न ही उनके मंत्रिमंडल का कोई सदस्य क्वारंटाइन किया जाएगा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनकी कैबिनेट के अन्य मंत्री क्वारंटाइन नहीं किए जाएंगे।कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी अमृता रावत के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरी कैबिनेट के क्वारंटाइन होने की खबरों पर विराम लग गया है।
बताया गया है कि न तो सीएम रावत और न ही उनके मंत्रिमंडल का कोई सदस्य क्वारंटाइन किया जाएगा। दरअसल मंत्री सतपाल महाराज ने बीते दिनों कैबिनेट की बैठक में शिरकत की थी। इसके बाद वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
इसके बाद यह चर्चा जोरों पर थी कि प्रदेश सरकार की पूरी कैबिनेट ही क्वारंटाइन कर दी जाएगी, लेकिन रविवार देर रात इन खबरों पर विराम लग गया।
मंत्री सहित 22 लोगों को मिला था कोरोना पॉजिटिव
इससे पहले शनिवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी पूर्व विधायक अमृता रावत के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रविवार को खुद सतपाल महाराज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई थी,
यही नहीं महाराज का बेटा, बहु समेत 22 कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट सार्वजनिक होते ही राज्य में हड़कंप मच गया क्योंकि शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में सतपाल महाराज भी शामिल हुए थे और इस बैठक में स्वयं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल थे,
महाराज ने इसके बाद पर्यटन विभाग की बैठक में भी शिरकत की थी।
पत्नी एम्स में भर्ती
शनिवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया था। रविवार सुबह अमृता रावत को ऋषिकेश एम्स में भर्ती करा दिया गया, साथ ही सतपाल महाराज समेत 42 लोगों को सैंपल लेने के बाद इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel