उत्तराखंड
Good News: उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हर माह मिलेंगे इतने रूपए…
उत्तराखंड में धामी सरकार ने खिलाड़ियों को तोहफा दिया है। बताया जा रहा हैे कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का शुभारंभ होने जा रहा है। इस योजना के तहत अब होनहार खिलाड़ियों को प्रति माह 2000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जायेगी। वहीं छह खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपये की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस है। इसकी तैयारियों में शासन जुट गया है। प्रदेश में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान प्रोत्साहन योजना शुरू होने जा रही है। इसके तहत 14 से 23 वर्ष तक के खिलाड़ियों को प्रतिमाह दो हजार रुपये खेल छात्रवृत्ति प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी। प्रोत्साहन राशि से बच्चे अपने लिए खान-पान, खेल किट आदि की व्यवस्था भी कर पाएंगे।
बताया जा रहा है कि देवभूमि उत्तराखंड खेलरत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं। अब हिमालय पुत्र रत्न अवार्ड से भी खिलाड़ियों को सम्मानित करने की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत छह खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपये की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
