उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड में यहां बच्चों को स्कूल ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 15 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर उत्तरकाशी से आ रही है। यहां धराली गांव के पास स्कूली बच्चों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में 15 बच्चे सवार थे। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में वाहन चालक सहित कुछ बच्चों को चोटें आई हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तरकाशी धराली गांव के पास यूटिलिटी वाहन अचानक पलट कर 50 मीटर नीचे खाई में गिर गया। बताया जा रहा है किबनाल पट्टी के थानकी, भानी गांव से स्कूली बच्चे राजगढ़ी आ रहे थे, इस दौरान हादसा हुआ है। वाहन के दुर्घनाग्रस्त होते ही चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनते ही ग्रामीण बच्चों को बचाने के लिए दौड़े।
.ये तो गनिमत रही कि जैसे ही यूटिलिटी वाहन पलटा उसमें सवार बच्चों ने छलांग लगा दी। इस कारण बच्चे चोटिल हो गए। जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद से बच्चे डरे हुए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
