उत्तराखंड
तीन साल के मासूम की जान लेने वाला गुलदार नहीं आया हाथ, गांव में डटी वन विभाग की टीम…
टिहरी गढ़वाल : भरपुरिया गांव में दो दिन पहले एक गुलदार के हमले में मासूम आरव पंवार की जान चले गए थी, जिसके बाद क्षेत्र में लगातार गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार अभी वन विभाग के हाथ नहीं आ पाया है ऐसे में गांव में आमदखोर गुलदार को लेकर लोगों की बैचेनी बढ़ती जा रही है, लोग शाम को सूरज ढलते ही घरों में कैद हो जाते हैं। फिलहाल गुलदार को मारने के लिए शूटर भेजे गए हैं, वन विभाग की टीम गांव में मौजूद है।
बता दें कि वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए परिजनों को तात्कालिक सहायता एवं गाँव में दहशत के माहौल को देखते हुए वनकर्मियों की टीम गठित कर लगातार पैट्रोलिंग, गुलदार को पिंजड़े की सहायता से क़ैद करने, कैमरा ट्रैप स्थापित किए जाने तथा गुलदार को आदमखोर घोषित किए जाने की प्रक्रिया के निमित शूटर तैनात करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
वन क्षेत्राधिकारी मुकेश रतूड़ी जी ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार गांव में मौजूद है दिन रात बाघ पर नज़र रखे हुई है वन विभाग की टीम ने सभी से सतर्क रहने को कहा व स्कूल जाते छोटे बच्चों पर विशेष नजर रखने की अपील की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
