उत्तराखंड
डीएम सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित हुई जनसुनवाई, 107 शिकायतें दर्ज…

देहरादून : जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जनसुनवाई में कुल 107 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि सम्बंधी, अतिक्रमण एवं पारिवारिक विवाद से सम्बंधित प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त आर्थिक सहायता दिलाने, ईडबल्यू एस प्रमाण पत्र बनवाने, पीएमजीसीआई मुआवजा, बाढ़ सुरक्षा कार्यों विद्युत, पेयजल, वन विभाग, पीएमजीएसवाई आदि विभागों से संबंधित प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों एवं पत्रावलियों को समयबद्ध निस्तारण करें पत्रावलियां लम्बित न रखी जाएं। साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया 1905 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण अपने स्तर से मॉनिटिरिंग करें।
जनसुनवाई में सुसवा नदी से बाढ सुरक्षा कार्य कराने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी डोईवाला को राजस्व, सिंचाई, वन विभाग को संयुक्त निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। तहसील सदर अंतर्गत भूमि कब्जा तथा नाथुवाला में भूमि कुर्रे की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को कार्यवाही के निर्देश दिए।
गुनियाल गांव में भूमिधरी तथा वन भूमि के सीमांकन की शिकायत पर राजस्व एवं वन विभाग को संयुक्त निरीक्षण के निर्देश दिए। ऋषिनगर सहस्त्रधारा रोड सड़कों पर पेयजल बहने तथा घरों में पानी न आने की शिकायत पर जल संस्थान को त्वरित कार्यवाही करते हुए अवगत कराने के निर्देश दिए। जोहड़ी गांव में ग्राम सभा की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को कार्यवाही के निर्देश दिए।
सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा एकत्रित होने की शिकायत पर नगर निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व, नगर निगम के अधिकारियों को अतिक्रमण चिन्हित करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डोभाल चौक के समीप रास्ता रोककर अतिक्रमण किये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस के अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण करते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


