उत्तराखंड
Uttarakhand Corona Update: उत्तराखंड में आज 62 कोरोना संक्रमित, अब मामले हुए 1215
Uttarakhand Corona Update:
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 62 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद अब राज्य में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1215 हो गई है। जिसमें से 344 मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार दोपहर को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, कोरोना के सबसे ज्यादा 15 मरीज देहरादून जिले में मिले हैं और दूसरे नंबर पर 14 मरीज रुद्रप्रयाग जिले में सामने आए हैं।
टिहरी में छह और अल्मोड़ा जिले में पांच जबकि चमोली और चंपावत जिले में दो-दो और पौड़ी व हरिद्वार जिले में एक-एक कोरोना के मरीज मिलने से विभाग की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
लेकिन, शुक्रवार शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन में 16 और मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि हो गई है। देहरादून में 8, चंपावत 1, नैनीताल 4, टिहरी 2, और यूएसनगर 1 नया केस सामने आए हैं।
प्रदेशभर में शुक्रवार देर शाम तक कुल 62 मरीजों के मिलने के साथ ही अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1153 से बढ़कर 1215 पहुंच गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel