उत्तराखंड
पौड़ी गढ़वाल में डेंगू के मामले बढ़े, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने दिए ये निर्देश…
पौड़ी गढ़वाल में डेंगू के मरीज बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं गुरूवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से डेंगू नियंत्रण की समीक्षा बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और संबंधित उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी गैर सरकारी अस्पतालों से भी डेंगू नियंत्रण की संपूर्ण दैनिक जानकारी प्राप्त करें तथा जो गैर सरकारी अस्पताल डेंगू नियंत्रण का विवरण देने में आनाकानी करता है तो उसके विरुद्ध आपदा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने डेंगू नियंत्रण के संबंध में डोर _टू _डोर सर्वे को लगातार करते रहने तथा आवश्यकता के अनुसार कांटेक्ट, ट्रेसिंग, एलिसा टेस्ट और रैपिड टेस्ट करते हुए संबंधित पेशेंट को संपूर्ण और बेहतर उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित उप जिला अधिकारियों को डेंगू नियंत्रण में आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों की निगरानी भी करने के निर्देश दिए। इस दौरान वर्चुअल बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी जुड़े हुए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
