उत्तराखंड
MannKiBaat: PM मोदी ने किया उत्तराखंड की इस अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी का जिक्र, जानें इसके बारे में…
देश की जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) की। पीएम के मन की बात कार्यक्रम का आज 105वां एपिसोड प्रसारित किया गया. इस दौरान उन्होंने नैनीताल के युवाओं द्वारा बच्चों के लिए शुरू की गई अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी सहित -20 की सफलता, चंद्रयान-3 की सफलता और जी-20 का जिक्र किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में इस कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज के स्मार्ट लाइब्रेरी स्थापना के कार्यों का शुभारंभ भी किया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जिस घोड़ा लाइब्रेरी को सराहा है। उसकी नैनीताल में कुछ युवाओं ने बच्चों के लि शुरुआत की है। बेशक गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे विद्यालयों से दूर रहे, लेकिन पुस्तकें बच्चों से दूर नहीं रही। वाक्या नैनीताल जिले के सुदूरवर्ती कोटाबाग विकासखंड के गांवों का है, जहां हिमोत्थान टाटा ट्रस्ट ने गर्मियों की छुट्टियों में भी बच्चों तक बाल साहित्यिक पुस्तकें पहुंचाने का जिम्मा लिया।स बताया जा रहा है कि दूरस्थ पर्वतीय गांवों (तल्ला जलना, मल्ला जलना, मल्ला बाघनी, सल्वा एवं बदनधुरा) में जहां ना सड़क हैं, ना जाने की अन्य कोई सुविधाएं, कुछ पगडंडी रास्ते हैं, लेकिन वो भी भूस्खलन की मार झेल रहे हैं। ऐसे में हिमोत्थान टाटा ट्रस्ट द्वारा पर्वतीय गांव बाघनी, छड़ा, सल्वा, जलना के युवाओं एवं स्थानीय शिक्षा प्रेरकों की मदद से घोड़ा लाइब्रेरी की शुरुआत की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel