उत्तराखंड
स्वास्थ्य विभाग ने किया जखोली ब्लाक के दरमोला गांव का भ्रमण, चार घरों में मिला लार्वा…
रुद्रप्रयाग : स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू रोग रोकथाम एवं नियंत्रण के तहत जखोली ब्लाक के अंतर्गत ग्राम दरमोला का भ्रमण कर गांव का निरीक्षण व घरों का सर्वे किया। 56 घरों के सर्वे के दौरान 490 कंटेनर की जांच की गई, जिसमें चार घरों के 12 कंटेनर में लार्वा मिलने पर उसे मौके पर नष्ट किया गया। वहीं, सर्वे में एक ग्रामीण डेंगू बुखार जैसे लक्षण मिले मिलने पर डेंगू जांच के लिए एक ग्रामीण का ब्लड सेंपल लिया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एचसीएस मर्तोलिया के निर्देशन पर स्वास्थ्य टीम ने जखोली ब्लाक के ग्राम दरमोला में सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही की। मुख्य चिकितसा अधिकारी ने बताया कि बुधवार को एपिडेमियोलॉजिस्ट के नेतृत्व में दरमोला गांव में टीम भेजी गई थी। टीम ने पाटियूं व पाटा तोक गांव के 56 घरों का सर्वे किया, सर्वे के दौरान 490 कंटेनर की जांच की गई। जिसमें से 04 घरों में 12 कंटेनरों में लार्वा पाया गया, जिससे मौके पर नष्ट कर दिया गया।
मेडिकल टीम द्वारा ग्रामीणों से डेंगू रोकथाम के दृष्टिगत अतिरिक्त सर्तकता बरतने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से घरों के आस-पास पानी एकत्रित न होने देने, जल भंडारण की वस्तुओं को ढक कर रखने, कूलर, फूलदान, टंकी आदि ऐसी चीजें जहां पानी एकत्र हो सकता है वहां पानी एकत्र न होने देने व इन स्थानों पर सप्ताह में एक बार सफाई करने, डेंगू के मच्छर से बचाव हेतु पूरी बांहों वाले कपड़े पहनने, मच्छरदानी, मच्छर नाशक क्रीम, स्प्रे आदि का प्रयोग करने, आदि के बारे में जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में डेंगू रोकथाम व बचाव के तहत 15480 घरों का भ्रमण कर 56585 की आबादी का सर्वे तथा 31216 कंटेनरों की जांच की जा चुकी है। सर्वे टीम में एपिडेमियोलॉजिस्ट डा0 शाकिब, माइक्रोबाइलोजिस्ट मोहित, आरकेएसके काउंसलर विपिन सेमवाल, डीपीसी मुकेश बगवाड़ी, एएनएम विनीता रावत, आशा कार्यकत्री सुषमा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel