देश
एशियाई गेम्स : भारत ने हॉकी के फाइनल में जापान को 5-1 से हराया, जीता स्वर्ण पदक…
चीन में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने तूफानी अंदाज में एशियन गेम्स 2023 की शुरुआत की थी वहीं फाइनल में जापान को 5-1 से हराते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। इसके साथ ही भारत को पेरिस ओलिंपिक 2024 का कोटा भी मिल गया।
हांगझोउ में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम का जापान के पास कोई जवाब नहीं था। टीम इंडिया के धुरंधर खिलाड़ियों ने हॉकी के जादू से हर किसी को हैरान कर दिया। भारत के लिए मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और अभिषेक ने गोल दागे, जबकि जापान की ओर से एक गोल ही लग सका। तोक्यो ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने 9 साल बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है।
भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह (32वें और 59वें मिनट), अभिषेक (48वें मिनट), अमित रोहिदास (36वें) और मनप्रीत सिंह (25वें) ने गोल किए। जापान के लिए एकमात्र गोल एस तनाका ने 51वें मिनट में दागा। भारत का खाता 25वें मिनट में मनप्रीत ने खोला। भारत ने तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागे। हरमनप्रीत ने 32वें मिनट में और रोहिदास ने चार मिनट बाद ये गोल किये।
चौथे क्वार्टर में अभिषेक ने तीसरे मिनट में और हूटर से एक मिनट पहले हरमनप्रीत ने गोल करके भारत की शानदार जीत तय कर दी। भारतीय टीम को चीयर करने के लिए क्रिकेट टीम पहुंची थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

