टिहरी गढ़वाल
Job Update: .युवाओं के लिए बड़ी खबर, टिहरी में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डिटेल्स…
Job Update: अगर आप नौकरी की तलाश में है तो आपके लिए काम की खबर है। टिहरी जिले में 30 अक्तूबर तक सभी नौ ब्लाकों में रोजगार मेला लग रहा है। इस मेले के तहत एसआईएस सिक्योरिटी इण्डिया लिमिटेड देहरादून 550 सुरक्षा जवानों तथा 60 सुपरवाइजरों की भर्ती की जाएगी। आइए जानते है कब कहां लगेगा मेला किसे कैसे मिलेगी नौकरी…
जानें योग्यता और आयु सीमा
मिली जानकारी के अनुसार इच्छुक बेरोजगार युवक जिनकी योग्यता 10 वीं पास (सुरक्षा जवान), 12वी एवं एनसीसी -सी सर्टिफिकेट (सुरक्षा सुपरवाईजर) तथा आयु 21 से 36 वर्ष (सुरक्षा जवान एवं 21 से 36 वर्ष (सुरक्षा सुपरवाईजर), ऊँचाई न्यूनतम 170 से०मी० तथा वजन न्यूनतम 56 कि०ग्रा० हो, भर्ती शिविरों में प्रतिभाग कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क 500 (रु० पाँच सौ पचास मात्र) निर्धारित है जो कि शिविर के दौरान केवल चयनित अभ्यर्थियों से लिया जाएगा।
वेतन और फीस
बताया जा रहा है कि चयनित अभ्यर्थिया को एक माह का प्रशिक्षण एस०आई०एस० ट्रेनिंग एकडमी देहरादून में दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी से 13500/ प्राशिक्षण शुल्क लिया जाएगा, जिसमें भोजन, आवास तथा वर्दी की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। इसके पश्चात सुरक्षा जवान को 15000 से 18000, सुरक्षा सुपरवाईजर को 18000 से 23000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
जानें कब कहां लगेगा शिविर
12 अक्टूबर- जिला सेवायोजन कार्यालय, नई टिहरी में , 13 एवं 14 अक्तूबर को विकासखण्ड चम्बा में, 15 एवं 16 अक्तूबर को कार्यालय नरेन्द्रनगर 17 एवं 18 अक्तूबर को विकासखण्ड थौलधार में, 19 एवं 20 को विकासखण्ड कार्यालय जौनपुर में ,21 एवं 22 अक्तूबर को विकासखण्ड कार्यालय भिलंगना में, 23 एवं 25 अक्तूबर को विकासखण्ड कार्यालय प्रतापनगर में, 26 एवं 27 अक्तूबर को जाखणीधार में, 28 एवं 29 विकासखण्ड कार्यालय देवप्रयाग में , तथा 30 एवं 31 अक्तूबर कार्यालय कीर्तिनगर में रोजगार मेला सुबह 11 से दोपहर , को तीन बजे तक आयोजित होगा। जिसकी विकासखण्ड कार्यालय , तैयारी कर पूरी हो गई है।
नोट-अधिक जानकारी के लिए इन मोबाइल नम्बरों पर 9690336779 , 7905086105 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel



