उत्तराखंड
UKPSC: यहां जूनियर इंजीनियर पद पर एक हजार से ज्यादा सरकारी नौकरी, देखें डिटेल्स…
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे इंजीनियर्स के लिए सुनहरा मौका है। उत्तराखंड में जूनियर इंजीनियर पद पर एक हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उत्तराखंड शासन के विभिन्न विभागों के अंतर्गत इंजीनियरिंग की शाखाओं के लिए कुल 1097 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ‘उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा-2023’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं ऑनलाइन आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं। योग्य उम्मीदवारों को 03 नवंबर तक आवेदन करने का मौका दिया गया है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तारीख उचित समय पर अधिसूचित की जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पूरी जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर भर्ती नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़कर ही आवेदन करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
