उत्तराखंड
UKPSC Update: युवाओं के लिए बड़ी खबर, आयोग ने इन भर्तियों को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट, पढ़ें…
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो भर्तियों को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। जिसमें सहकारिता पर्यवेक्षक एवं पर्यावरण पर्यवेक्षक (समूह ‘ग) परीक्षा-2023 और अधिशासी अधिकारी एवं कर व राजस्व निरीक्षक (लिखित) परीक्षा-2023 शामिल है। आयोग ने जहां समूह ‘ग परीक्षा की आंसर की जारी कर उसमें आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया है। वहीं कर व राजस्व निरीक्षक (लिखित) परीक्षा के परीक्षा केंद्र में संशोधन किया है। आइए जानते है अपडेट..
सहकारिता पर्यवेक्षक एवं पर्यावरण पर्यवेक्षक (समूह ‘ग) परीक्षा-2023 के सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन तथा विषयपरक जानकारी के वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नपत्र की चारों सीरीज (A. B. C & D) की उत्तरकुंजी को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर अभ्यर्थियों के सूचनार्थ प्रसारित कर दिया गया है। यदि किसी अभ्यर्थी को चारों सीरीज के किसी प्रश्न एवं उत्तर विकल्प पर कोई आपत्ति है तो वह आयोग की वेबसाईट पर Online Answer Key Objection हेतु दिये गये लिंक पर जाकर अपनी आपत्तियों को आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार दिनांक : 22 नवम्बर, 2023 से 28 नवम्बर, 2023 (समय रात्रि के 23:59:59 बजे तक) तक दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी द्वारा प्रति-प्रश्न आपत्ति के सापेक्ष निर्धारित शुल्क रू0 50.00 का भुगतान करना होगा।
वहीं आयोग द्वारा अधिशासी अधिकारी एवं कर व राजस्व निरीक्षक परीक्षा-2023 के रिक्त 85 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन हेतु अधिशासी अधिकारी एवं कर व राजस्व निरीक्षक (लिखित) परीक्षा-2023 हेतु जिला बागेश्वर (नगर कोड-3) के अंतर्गत आरक्षित परीक्षा केन्द्र 115 के नाम में संशोधन किया गया है। S.S.S.S.L.V. Government Girls College, Near Daak Banglow Kanda, Inter College, District- District- Bageshwar (केन्द्र कोड-115) किया गया है। ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा उक्त परीक्षा केन्द्र के नाम में संशोधन से पूर्व प्रश्नगब मरीक्षा का प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लिया है, उक्त अभ्यर्थी पुनः संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड़ करना सुनिश्चित करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
