उत्तराखंड
चीला मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के घायलों में से 2 लोगों की हालत गम्भीर…
सोमवार की शाम चीला मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के घायलों में से 2 लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है। जबकि 3 घायलों को देर सांय एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया।
चीला मार्ग पर सोमवार को वन अधिकारियों को लेकर जा रही एक बैट्री चालित इंटरसेप्टर जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 5 घायलों को इलाज हेतु एम्स की ट्रॉमा इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था।
इस बारे में जानकारी देते हुए संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी सन्दीप कुमार सिंह ने बताया कि घायलों में अंकुश की स्थिति गम्भीर बनी हुई है, जिसे ट्रॉमा इमरजेंसी के रेड एरिया में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज कर रहे ट्रॉमा विभाग के सर्जन डॉ. नीरज कुमार के अनुसार अंकुश की छाती, पेट और रीढ़ की हड्डी में गम्भीर चोटें आई हैं। ट्रॉमा चिकित्सकों के अनुसार दूसरा घायल राकेश नौटियाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। राकेश के दोनों पैर में फ्रेक्चर है व छाती व चेहरे में भी गहरी चोटें आई हैं।
दुर्घटना के अन्य तीन घायलों अमित सेमवाल, अश्विन बीजू और हिमांशु की हालत सामान्य होने पर उन्हें देर सांय अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
