उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड-दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग…
उत्तराखंड- दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। भूकंप के चलते लोग घरों से बाहर आ गए। वहीं जम्मू में भी झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके गुरुवार (11 जनवरी) की दोपहर के दो बजकर 50 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान पाया गया है। भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए थे। आइए जानते है डिटेल्स…
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब ,उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का फैजाबाद था। हालांकि इसका असर भारत और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में देखने को मिला। भारत में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा समेत कई शहरों में झटके महसूस किए गए। झटके इतना तेज था कि लोग घरों और ऑफिस से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में इसका केंद्र था, जहां भूकंप की तीव्रता 6.2 आंकी गई है। ईएमएससी ने कहा कि भूकंप 201 किमी की गहराई पर था। भूकंप की वजह से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
वहीं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, भूकंप के दौरान घबराएं नहीं, शांत रहें. टेबल के नीचे जाएं और एक हाथ से अपने सिर को ढकें. बाहर आने के बाद इमारतों, पेड़ों और दूर रहें. इसके अलावा लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करें. आप गाड़ी के अंदर है तो इसे रोककर झटके समाप्त होने तक अंदर ही रहें। भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त इमारतों में न जाएं। सीढियों का प्रयोग करें. आप मलबे में फंस गए हैं तो माचिस नहीं जलाएं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
