उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड में इस दिन होगी धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, हो सकते है ये बड़े फैसले…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में जल्द ही कैबिनेट बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते है। ये बैठक आगामी 23 जनवरी को होने वाली है।बैठक में आबकारी नीति के प्रस्ताव सहित कई अहम प्रस्ताव आ सकते है। साथ ही कई बड़े फैसले लिए जा सकते है। जिसके तैयारियां शुरू हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार धामी सरकार की 23 जनवरी को सचिवालय में कैबिनेट बैठक हो सकती है। बताया जा रहा है कि ये बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने जा रही है। बैठक में नई आबकारी नीति और सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के प्रस्ताव सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए जा सकते है। शासन ने नई आबकारी नीति का प्रस्ताव तैयार कर दिया है।
बताया जा रहा है कि राज्य सरकार आबकारी नीति में कुछ ऐसे प्रावधान करने जा रही है, जिससे राजस्व में और अधिक बढ़ोतरी हो। माना जा रहा है कि इसके तहत सरकार यह प्रावधान कर सकती है कि यदि कोई होटल स्थापित करता है तो उसमें बार की अनुमति देने की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकता है या उसमें कुछ छूट दी जा सकती है।
वहीं बताया जा रहा है कि प्रदेश में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को कार्मिक और वित्त विभाग की मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव आ सकता है। इसे एक्ट के रूप में लाने के लिए विधान सभा सत्र में इसके लिए विधेयक लाया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel