देहरादून
Uttarakhand News: ध्वजाहरोण के दौरान यहां सुरक्षाकर्मी ने चलाई गोली, PSC अधिकारी घायल…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में जहां हर ओर गणतंत्र दिवस की धूम रही तो वहीं इस दौरान डोईवाला से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां डोईवाला शुगर मिल में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान गार्ड की बंदूक से गोली चल गई जो पीसीएस अधिकारी के जा लगी। अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी को तत्काल सस्पेंड कर मामले में जांच बैठाई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार शुगर मिल में ध्वजारोहण के बाद हर्ष फायरिंग की परंपरा है, इसी दौरान सुरक्षाकर्मी से ध्वजारोहण से पूर्व ही गोली चल गई। जिसके 312 बोर के छर्रे निकलकर अधिशासी निदेशक के पेट में लगे लेकिन घटना होने के बावजूद भी उन्होंने ध्वजारोहण किया। साथ ही राष्ट्रगान के पश्चात संविधान की शपथ भी दिलाई। इसके बाद अधिक खून बहने व दर्द बढ़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया है।
वहीं बताया जा रहा है कि पूरे मामले को लेकर मिल प्रशासन टीम की बैठक बुलाई गई और सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। जिसमें सुरक्षा कर्मी की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जिससे उक्त सुरक्षा कर्मी को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ जांच बैठा दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…





















Subscribe Our channel


