उत्तराखंड
UKPSC Update: युवाओं के लिए बड़ी खबर, इस भर्ती परीक्षा को लेकर अपडेट जारी, जानें कब है एग्जाम…
उत्तराखंड में युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि राज्य लोकसेवा आयोग ने राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक एवं गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा-2023 से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है। बताया जा रहा है कि इस भर्ती परीक्षा के 10 फरवरी से एडमिट कार्ड जारी होने वाले है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in एवं ukpsc.net.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक एवं गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा-2023 का आयोजन दिनाँक 25 फरवरी, 2024 (रविवार) को उत्तराखण्ड राज्य के 03 नगरों के परीक्षा केन्द्रों में किया जायेगा। इस परीक्षा के लिए औपबन्धिक रुप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र (Admit-Card) दिनाँक 10 फरवरी, 2024 से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in एवं ukpsc.net.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जायेंगे। वहीं दिव्यांग अभ्यर्थी परीक्षा की तिथि से 02 दिन पूर्व अर्थात 23 फरवरी 2024 को कार्यावधि में अपने आवंटित परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होकर श्रुतलेखक से मिल सकते है।
साथ ही बताया गया है कि राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक एवं गन्ना पर्यवेक्षक के पदों का वेतनमान रू० 25500-81100 (लेवल-4) है। वहीं इस भर्ती परीक्षा के लिए दिव्यांगजन अभ्यर्थियों द्वारा अपने आवेदन पत्र में श्रुतलेखक उपलब्ध कराने हेतु दावा किया गया है, उन्हें दावे के आधार पर शैक्षिक योग्यता सम्बन्धी अंक-तालिका/प्रमाण-पत्र आयोग कार्यालय में दिनाँक 19 फरवरी, 2024 (सोमवार) तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना होगा। उक्त तिथि के पश्चात श्रुतलेखक उपलब्ध कराये जाने से सम्बन्धित किसी भी दिव्यांग अभ्यर्थी के प्रत्यावेदन पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जायेगा।दिव्यांग अभ्यर्थी परिशिष्ट-4(1) एवं परिशिष्ट-4 (2) आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel