देश
Paytm App Update: क्या 29 फरवरी के बाद भी काम करता रहेगा पेटीएम ऐप, जानें क्या बोले कंपनी के संस्थापक…
पेटीएम ऐप काम कर रहा है, 29 फरवरी के बाद भी काम करता रहेगा। ये हम नहीं कह रहे है। बल्कि पेटीएम के संस्थापक व सीईओ विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम प्रयोक्ताओं को आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि पेटीएम के एसोसिएट बैंक को हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक से निर्देश प्राप्त हुए हैं जिनकी प्रतिक्रिया में पेटीएम के संस्थापक एवं सीईओ विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम प्रयोक्ताओं को आश्वासन दिया है कि पेटीएम ऐप 29 फरवरी के बाद भी काम करता रहेगा।
अपने ट्वीट में विजय शेखर शर्मा ने कहा है, ’’पेटीएम के प्रत्येक प्रयोक्ता को, आपका पसंदीदा ऐप काम कर रहा है, 29 फरवरी के बाद भी इसी तरह काम करता रहेगा। मैं, प्रत्येक पेटीएम टीम सदस्य के साथ, आपके निरंतर सहयोग के लिए आपको सलाम करता हूं।’’ उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी कहा, ’’हर एक चुनौती का एक समाधान होता है और हम पूर्ण अनुपालन के साथ अपने राष्ट्र की सेवा हेतु गंभीरता से प्रतिबद्ध हैं। भुगतान नवाचार और वित्तीय सेवाओं के समावेशन में भारत वैश्विक पुरस्कार जीतता रहेगा – और ’पेटीएम करो’ इस क्षेत्र का सबसे बड़ा चैम्पियन है।’’
फिनटेक की विशाल कंपनी पेटीएम ने कहा है कि भुगतान और वित्तीय सेवा उत्पादों के वितरण के लिए वह अग्रणी थर्ड-पार्टी बैंकों के साथ अपने मौजूदा संबंधों का विस्तार करेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

