उत्तराखंड
Uttarakhand News: मुख्य सचिव ने मेडिकल कॉलेजों के लेकर दिए यह निर्देश…
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में मंगलवार को विधानसभा भवन में राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ के ढांचे के गठन में राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार के सापेक्ष कम हो रहे पदों की संख्या को लेकर बैठक हुई।
मुख्य सचिव ने राज्य के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के साथ ही उनमें डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल एंड एन्सिलरी स्टाफ के पद सृजन आदि की प्रक्रिया भी साथ-साथ संचालित करने की हिदायत स्वास्थ्य विभाग, वित्त विभाग व कार्मिक विभाग को दी। कहा कि इस तरह से निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का समय पर संचालन शुरू हो पाएगा।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में 216 और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में 216 डॉक्टरों के पदों से संबंधित स्थिति को तत्काल स्पष्ट करने के निर्देश वित्त विभाग को दिए हैं।
मेडिकल टूरिज्म की बेहतरीन संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज और नैनीताल के भवाली स्थित टीबी सेनेटोरियम के संबंध में एक बैठक पर्यटन विभाग के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में सचिव डॉ. आर राजेश कुमार, वी षणमुगम समेत स्वास्थ्य, वित्त, कार्मिक और न्याय विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
