उत्तराखंड
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अगले 5 दिन ऐसे रहेगा मौसम, चटक धूप से भागेगी ठंड…
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कुछ दिनों से अच्छी धूप खिल रही है जिससे ठंड कम हो गई है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में कोहरे से भी राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि सुबह शाम थोड़ी ठंड रहेगी लेकिन दिन में चटक धूप रहेगी।
राजधानी देहरादून के तापमान पर नजर डालें तो शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की कमी के साथ 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर में दिन का अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15.9 डिग्री रहा। वहीं, रात के न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री का इजाफा होने से 4.5 डिग्री रहा।
इन दिनों नई टिहरी में दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.6 डिग्री रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री के साथ सामान्य रहा। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 13 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। दिन में अच्छी धूप खिलने से ठंड का अहसास कम होगा। रात के न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो-तीन डिग्री की गिरावट होने से ठंड जारी रहेगी। मैदानी इलाकों में कोहरे से भी राहत मिलेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
