उत्तराखंड
देहरादून एयरपोर्ट से एक ओर खुसखबरी 2 ऒर शहरों के साथ फ्लाइट सुरु

देहरादून से उड़ान भरने वालों के लिए एक ओर खुसखबरी । देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट 10 फरवरी से गुवाहाटी और कोलकाता हवाई अड्डों से जुड़ने जा रहा है। विमानन कंपनी जेट एयरवेज एयरलाइंस इन शहरों के लिए अपनी हवाई सेवाओं को शुरू करने जा रही है।इससे पहले जनवरी माह में स्पाइस जेट ने जम्मू, जयपुर और अमृतसर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की थी। हवाई सेवा के शुरू होने के साथ देहरादून एयरपोर्ट देशभर के 16 शहरों की हवाई सेवाओं के साथ जुड़ जाएगा। देहरादून का जौलीग्रांट एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पंतनगर, पिथौरागढ़, जम्मू, अमृतसर, जयपुर आदि शहरों से सीधी हवाई सेवा जबकि दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, गोवा, बंगलूरू, कोलकाता के लिए कनेक्टिंग हवाई सेवा से जुड़ा हुआ है। गुवाहाटी और कोलकाता से सीधी हवाई सेवा होने से देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट 16 शहरों की हवाई सेवाओं से जुड़ जाएगा।
सवा तीन बजे जौलीग्रांट से भरेगा उडान
एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि जेट एयरवेज का विमान गुवाहाटी से 11 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरकर दो बजकर 45 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगा। देहरादून से यही विमान तीन बजकर 15 मिनट पर उड़कर साढ़े पांच बजे गुवाहाटी पहुंचेगा।
गुवाहाटी से छह बजे उड़ान भरकर शाम सात बजकर 10 मिनट पर कोलकाता लैंड करेगा। हवाई सेवाओं में विस्तार होने से राजधानी देहरादून के हवाई यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


