उत्तराखंड
Uttarakhand: रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची धामी सरकार…
देहरादून। रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची धामी सरकार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या पहंचकर रामलला के दर्शन किए। उन्होंने रामलला की पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मंत्रिमंडल के सहयोगी सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य के अलावा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल मौजूद थे। अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया।यहां से वह राम जन्मभूमि के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों ने अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा अर्चना की। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला को कई वर्षों तक टेंट में रहना पड़ा। आज भव्य मंदिर में रामलाला के दर्शन किए। मैं भाव विह्वल हूं और प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में उत्तराखंडवासियों के लिए उत्तराखंड सरकार राज्य अतिथि गृह बनाने की तैयारी कर चुकी है। 4700 वर्ग मीटर में बनने वाले इस राज्य अतिथि गृह को बनाने के लिए हमारी सरकार ने भूमि की खरीद को लेकर 32 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। उत्तराखंड से अयोध्या पहुंचने वाले श्रीराम भक्तों को राज्य अतिथि गृह में सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
















Subscribe Our channel