दुनिया
बिग ब्रेकिंग: भारत सरकार का बड़ा फैसला, likee, Tik Tok समेत 59 चाइनीज ऐप पर लगाया बैन..
भारत-चीन तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 59 चाइनीज ऐप पर रोक लगाने का फैसला लिया है। बैन किए गए ऐप में मशहूर टिक-टॉक ITik Tok Ban) ऐप भी शामिल है।

इसके अलावा यूसी ब्राउजर, कैम स्कैनर जैसे और भी बहुत फेमस ऐप शामिल हैं। इससे पहले भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से चाइनीज एप की एक लिस्ट तैयार कर केंद्र सरकार से अपील की थी इनको बैन किया जाए या फिर लोगों को कहा जाए कि इनको तुरंत अपने मोबाइल से हटा दें। इसके पीछे दलील ये दी गई थी कि चीन भारतीय डेटा हैक कर सकता है।
भारत और चीन के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों ही देशों की सेनाएं आमने-सामने डटी हुई हैं। इसी बीच भारत ने ये बड़ा कदम उठाकर साफ कर दिया है कि भारत किसी भी स्तर पर झुकेगा नहीं। केंद्र सरकार ने 59 ऐप्स पर बैन लगा दिया है। इसमें से कुछ ऐप ऐसे हैं जो हर मोबाइल में आपको आसानी से मिल जाएंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को कई शिकायतें मिल रही थी। ये ऐप्स भारतीय संप्रुभता, सुरक्षा और अखंडता पर घातक हमला कर रहे थे। चीन इन ऐप्स के सहारे भारतीय डेटा के साथ छेड़छाड़ कर सकता था।
भारतीय खुफिया एजेंसियों ने सरकार को इन एप्स की एक लिस्ट तैयार कर पहले ही सौंप दी थी। इसके बाद सरकार ने अपने स्तर पर इन ऐप्स की जानकारी ली और जब उनको लगा कि वाकई ये ऐप्स भारतीय सुरक्षा में सेंध लगा सकते हैं तो तुरंत इनको बैन करने का फैसला किया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

