नैनीताल
Loksabha Election 2024: उत्तराखंड में CM योगी ने की चुनावी रैली और जनसभा, दिया ये बड़ा बयान…
Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चुनावी प्रचार का दौर अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच रहा है। इंडी गठबंधन के घटक दल हों या फिर एनडीए के घटक दल हों, दोनों ही गुटों की तरफ से चुनाव प्रचार जोरों-शोरों से किया जा रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नैनीताल पहुंचे। हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
सीएम योगी ने चुनावी रैली और जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा बचपन ही उत्तराखंड में बीता है। यहां जब मैं रहता था तो दूर जाकर पानी लाना पड़ता था। लोगों की सहूलियत के मद्देनजर घर-घर नल की योजना भाजपा की सरकार लेकर आई। पहले ईंधन की समस्या थी। कांग्रेस केरोसिन भी नहीं दे पाती थी। अब तो उज्जवला योजना के कनेक्शन हैं। कोई समस्या नहीं है। लेकिन कांग्रेस को पीड़ा हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस है। आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार आदि सभी समस्याएं कांग्रेस की देन है। मोदी के नेतृत्व में सभी समस्याओं का समाधान किया है। देश ने गौरव की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि मेरा बचपन उत्तराखंड में ही बिता। दूर दूर जाकर पानी लाना पड़ता था। आज हर घर नल की योजना के कारण 100 में से 90 घरों में पानी पहुंच गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को इस बात से पीड़ा हो रही है कि आखिर क्यों उत्तराखंड में समान नागरिक संहित कानून को लागू कर दिया गया। उत्तराखंड में बहुत पहले ये काम हो जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने यूपी में एक ही बात कही है। अगर कोई भी बेटी या व्यापारी के लिए खतरा बनेगा तो उसके लिए दो ही जगह हैं। जेल या जहन्नुम। तीसरी जगह नहीं है। तो तय कर लो कि कहां जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सात वर्ष में यूपी में कोई दंगा नहीं हुआ है। राज्य में कर्फ्यू भी नहीं लगाना पड़ा है। अब कांवड़ यात्रा यूपी में धूमधाम से निकलती है।
अपनी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रधेश में कुछ माफियाओं को गलतफहमी होती है कि वे अपराध करके उत्तराखंड भाग जाएंगे। मैं कहता हूं, तुम्हें उस लायक ही नहीं छोड़ूंगा कि तुम भाग कर उसपर पार जा सको। उस लायक ही नहीं छोड़ूंगा कि देवभूमि को तुम अपवित्र कर सको। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक बार मैंने सीएम पुष्कर सिंह धामी को आने के लिए कहा और मैंने उनसे कहा कि हमें यूपी और उत्तराखंड की सभी लंबित समस्याओं का समाधान करना चाहिए। भाजपा समस्याओं के समाधान में विश्वास करती है। हम दोनों ने सारी समस्याएं हल कर दीं, समस्या का नाम कांग्रेस है, जिसने जीवन भर देश के लिए समस्याएं पैदा कीं, चाहे वह विभाजन हो, आतंकवाद हो, नक्सलवाद हो, जातिवाद हो, भ्रष्टाचार हो, या अलगाववाद हो, ये सभी समस्याएं उन्होंने ही दीं।
वहीं सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि योगी ने यूपी में जो कार्य किए हैं उनकी धमक देश दुनिया में हैं। आज सभी लोग उन्हें बुलडोजर बाबा के नाम से जानने लगे हैं। एक समय यूपी को बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था। अब यूपी उत्तम प्रदेश और उत्कृष्ट प्रदेश बन गया है। सीएम धामी ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी भी हमें करनी है। हमने समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया। नकल विरोधी कानून लागू किया, लैंड जिहाद के खिलाफ कार्यवाही की, धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगा विरोधी कानून हम लेकर आए हैं। दंगे में हुए नुकसान की भरपाई दंगा करने वाले भरेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel



