उत्तराखंड
आज रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जायेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट…

श्री बदरीनाथ/ज्योतिर्मठ, 17 नवंबर: भू वैकुंठ धाम श्री बदरीनाथ के कपाट आज रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जायेंगे, भगवान बदरीविशाल के कपाट बंद होने की प्रक्रिया में बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी श्री रावल अमरनाथ नंबूदरी स्त्री भेष धारणकर माता लक्ष्मी को श्री हरि नारायण के संग गर्भगृह में विराजमान करेंगे इससे पूर्व श्री उद्धव जी एवं श्री कुबेर जी के श्री विग्रह गर्भ गृह से मंदिर परिसर में आ जायेंगे।
रात्रि सवा आठ बजे से कपाट बंद की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी तथा घृत कंबल औढाने के बाद निर्धारित समय रात 9 बजकर 07 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ बताया कि ब्रह्ममुहुर्त 4 बजे मंदिर खुला और पूर्व की भांति साढ़े चार बजे से अभिषेक पूजा शुरू हुई, इसके उपरांत दिन का भोग पूर्ववत लगेगा तथा आज पूरे दिन मंदिर खुला रहेगा ।
सायं को 6 बजकर 45 मिनट पर शायंकालीन पूजा शुरू होगी उसके पश्चात 7 बजकर 45 मिनट पर श्री रावल माता लक्ष्मी जी को मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मी मंदिर से श्री बदरीनाथ मंदिर में प्रवेश करायेंगे । शाम 8 बजकर 10 मिनट पर शयन आरती होगी तथा इसके बाद कपाट बंद की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। 9 बजे रात्रि तक भगवान बदरीविशाल को माणा महिला मंगल की ओर से तैयार किया गया घृत कंबल औढाया जायेगा। इसके बाद ठीक 9 बजकर 07 मिनट पर शुभ मुहूर्त में भगवान बदरीविशाल के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


