उत्तराखंड
38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने पर इनाम राशि दोगुनी, शासनादेश हुआ जारी
देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के इनाम की राशि दोगुनी कर दी गई है। इस संबंध में सरकार की पूर्व घोषणा पर शुक्रवार को शासनादेश जारी हो गया। इसके बाद राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण जीतने पर इनाम की राशि छह लाख से बढ़ाकर 12 लाख रुपये, रजत पदक पर इनाम राशि चार लाख से बढ़ाकर आठ लाख रुपये और कांस्य पर तीन की जगह छह लाख की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।
राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि दोगुनी करने के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में पूर्व घोषणा की थी। जिसके आधार पर प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेजा गया था। तब से शासनादेश का इंतजार था। राष्ट्रीय खेलों को ध्यान में रखते हुए शासनादेश जारी हो गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
