उत्तराखंड
उत्तराखंड में मदरसों की फंडिंग पर रडार, सत्यापन लिए ऐक्शन प्लान हुआ तैयार
पुलिस हेडक्वार्टर (पीएचक्यू) की ओर से सभी 13 जिलों के एसएसपी/एसपी को पत्र लिखकर मदरसों के सत्यापन की बात कही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, करीब एक हफ्ते पहले पीएचक्यू की ओर से पुलिस कप्तानों इस बाबत पत्र भेजा गया था।
सत्यापान अभियान के पहले चरण में जिला पुलिस की लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) मदरसों के सत्यापान करने के साथ उनकी फंडिंग की विस्तृत जांच करेगी। इसके बाद जिलेवार एक महीने के अंदर एक लिस्ट बनाई जाएगी जिसे अल्पसंख्यक विभाग के साथ शेयर किया जाएगा।
राज्य मदरसा बोर्ड के अनुसार, उत्तराखंड में लगभग 415 पंजीकृत मदरसे हैं, जिनमें लगभग 50,000 छात्र पढ़ते हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) एपी अंशुमान कहते हैं कि सरकार के निर्देशों के अनुसार, इस मामले में उचित कदम उठाया जा रहा है। इस संबंध में जिला पुलिस को पत्र भी भेजा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel