उत्तराखंड
उत्तराखंड के पहाड़ में बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी ठिठुरन, कोहरे पर भी जारी हुआ अलर्ट…
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के बाद मैदानी शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की ओर से मैदानों में कोहरे पर अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 07 और 08 जनवरी को राज्य के मैदानी क्षेत्रो में हल्के से मध्यम कुहरा छाए की संभावना है जबकि 11 जनवरी से राज्य के 3000 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले स्थानों तथा 12 जनवरी को राज्य के 2500 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले स्थानों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है।
देहरादून, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर, रुड़की, हरिद्वार में मंगलवार सुबह-सुबह कोहरे से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे की वजह से रेल गाड़ियों के लेट होने का सिलसिला भी बढ़ गया है। आने वाले दिनों में एक बार फिर बारिश की संभावना बन रही है ऐसे में फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
