उत्तराखंड
जखोली ब्लॉक में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन
रुद्रप्रयाग: जखोली ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज, चोरिया और राजकीय इंटर कॉलेज, तिमली एवं किरोड़ा में 28 जनवरी 2025 को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, रुद्रप्रयाग द्वारा संचालित केंद्र पोषित योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति की जिला समन्वयक श्रीमती दीपिका कांडपाल ने बालिकाओं को योजना और बाल विवाह निषेध कानून के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर पल्लवी भिलंगवाल ने पॉक्सो एक्ट और सेंटर द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर अखिलेश सिंह और सुपरवाइजर सुरेंद्र ने 1098 हेल्पलाइन और इसके तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। बच्चों के अधिकार और सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
कार्यशाला में प्रधानाचार्य, सभी शिक्षकगण, जेंडर स्पेशलिस्ट प्रियंका उछोली और वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर सुलोचना सजवान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर बालिकाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
















Subscribe Our channel