उत्तराखंड
महाकुंभ में हुई भगदड़ में उत्तराखंड की एक महिला की मौत…
महाकुंभ में मंगलवार रात हुई भगदड़ में उत्तराखंड की एक महिला की मौत हुई है। हादसे में किच्छा निवासी गुड्डी देवी की मृत्यु हो गई। किच्छा के वार्ड नंबर तीन से सोमवार को गुड्डू देवी अपने पुत्र राजू व बहू पूजा के साथ कुंभ स्नान गई थी।
मध्यरात्रि मची भगदड़ के दौरान गुड्डी देवी परिवार से बिछड़ गई। बुधवार सुबह छह बजे उनका शव स्वजन को मिला। गुड्डी देवी की मृत्यु की जानकारी मिलने पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना व महामंत्री विजय कुमार आदि ने आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया।
बता दें कि प्रयागराज के संगम तट पर 28 जनवरी की आधी रात बाद भगदड़ मच गई। हादसे में अब तक 35 से 40 लोगों की मौत होने की खबर है। 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं। प्रशासन ने 30 मौतों की ही पुष्टि की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
