उत्तराखंड
राहत: सोमवार से बन सकेंगे आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस, लॉक डाउन से बंद पड़ा था काम
देहरादून। जिन लोगों के लॉकडाउन के समय से ड्राइविंग लाइसेंस का काम नहीं हो पाया था उनके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस का काम सोमवार से शुरू किया जा रहा है। नई व्यवस्था के मुताबिक सोमवार से केवल स्थायी लाइसेंस ही बन पाएंगे, जबकि लर्निंग लाइसेंस अभी नहीं बन पाएंगे।
एक मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर आरटीओ दफ्तर के अधिकारीयों की बैठक में ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ कि आगामी सोमवार से केवल स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे।
नियम के मुताबिक एक दिन पहले आवेदन देना होगा। आवेदन देने के अगले दिन झाझरा में टेस्ट होगा। नए नियम के मुताबिक लर्निंग लाइसेंस अभी नहीं बनाए जाएंगे।
जिन लोगों की फरवरी के महीने में लाइसेंस की तिथि खत्म हो रही थी। उनके लिए सरकार पहले से ही 30 सितंबर तक का समय दे चुकी है।
इसलिए आरटीओ ने ये आदेश जारी किया है कि लोग 30 सितंबर से पहले लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन कर दें। उसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
आरटीओ दिनेश पठनोई ने बताया कि लाइसेंस के काम को लेकर विभाग में सभी कर्मचारी मास्क के साथ सोशल डिस्टेंस में काम करेंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel