देहरादून
उत्तराखंड में स्टार्टअप्स और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम को लगे पंख

देहरादून: उत्तराखंड में स्टार्टअप्स और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम के अंतर्गत देहरादून के आईटी पार्क में निर्मित” विंडस्ट्रीम टीवी (WindStream TV) एप्लिकेशन का लांच आज देहरादून के प्रेस क्लब में किया गया। विंडस्ट्रीम के संस्थापक विशाल कौशिक ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हम धामी सरकार के डिजिटल उत्तराखंड के सपनों को साकार कर रहे हैं।
विंडस्ट्रीम टीवी उत्तराखंड के युवाओं द्वारा निर्मित एक एप्लीकेशन है जिसके माध्यम से हम उत्तराखंड के संस्कृतियों एवं परंपराओं को डिजिटल फॉर्म में देख- सुन सकते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के टेक्निकल एक्सपर्ट युवाओं द्वारा निर्मित यह आईपीटीवी प्लेटफॉर्म उत्तराखंड के मनोरंजन, स्पोर्ट्स, मूवीज़ एवं डिजिटल क्रिएटर्स को एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवा रहा हैं जिससे उत्तराखंड के स्थानीय कंटेंट को एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर एक्सेस किया जा सके।
आज विंडस्ट्रीम अपना आईपीटीवी प्लेटफार्म लॉन्च किया है जो उत्तराखंड का पहला आईपीटीवी प्लेटफॉर्म हैं और उत्तराखंड में ही बना है , यह विंडस्ट्रीम अब उत्तराखंड से ही सम्पूर्ण भारतवर्ष और इंटरनेशनल मार्केट में ट्राइल होना आज से शुरू हो गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


