उत्तराखंड
रुद्रप्रायग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की खबर, सात लोगों की दुखद मौत
रविवार को हेली आर्यन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर, जो कि केदारनाथ से प्रातः 5:21 बजे गुप्तकाशी के लिए रवाना हुआ था, 5:24 बजे वेली प्वाइंट के पास देखा गया। उस समय क्षेत्र में अत्यधिक कोहरा था, जिससे दृश्यता शून्य हो गई थी। समय 6:13 बजे हेलीकॉप्टर के गुप्तकाशी न पहुँचने की जानकारी हेलीकॉप्टर कंपनी द्वारा दी गई। इसके पश्चात तत्काल कार्रवाई करते हुए खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
खोज के दौरान नेपाली मूल के एक व्यक्ति, जो घास काटने गया था, तथा गौरीकुंड ऊँचाई क्षेत्र में घास एकत्र कर रही नेपाली महिलाओं से मिली जानकारी के अनुसार, एक संदिग्ध धुएं का गुबार देखा गया था। तत्पश्चात आपातकालीन प्रतिक्रिया दलों को सक्रिय किया गया। इसमें DDRF के छह, SDRF के आठ, NDRF के 22 और पुलिस के आठ जवान शामिल थे ,
ये सभी राहत एवं बचाव दल घटनास्थल, गौरीकुंड से लगभग 5 किलोमीटर ऊपर स्थित गौरी में खड़क नामक स्थान पर पहुँचे, जहाँ सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
हेलीकॉप्टर में सवार मृतकों का विवरण निम्नलिखित है:
1. कैप्टन राजबीर सिंह चौहान – पायलट (निवासी: जयपुर)
2. विक्रम रावत – बीकेटीसी कर्मचारी, निवासी: रासी, ऊखीमठ
3. विनोद देवी – निवासी: उत्तर प्रदेश, उम्र: 66 वर्ष
4. तृष्टि सिंह – निवासी: उत्तर प्रदेश, उम्र: 19 वर्ष
5. राजकुमार सुरेश जायसवाल – निवासी: गुजरात, उम्र: 41 वर्ष
6. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल – निवासी: महाराष्ट्र
7. काशी – बालिका, निवासी: महाराष्ट्र, उम्र: 3 वर्ष
इस घटना के संदर्भ में किसी भी जानकारी हेतु संपर्क नंबर: 01364 233727 पर संपर्क किया जा सकता है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel