उत्तराखंड
एसबीआई में ऑफिसर बनने का मौका, 2600+ पदों पर फिर शुरू हुए फॉर्म

भारत के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जी हां, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। यह उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है जो बैंक में अधिकारी के तौर पर काम करना चाहते हैं और पहले किसी भी वजह से फॉर्म भरने से चूक गए थे। ऐसे में बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर फटाफट आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।
SBI CBI Vacancy 2025 Last Date: इसी महीने लास्ट डेट
SBI ने विज्ञापन संख्या CRPD/CBO/2025-26/03 के तहत CBO के पदों के लिए आवेदन फिर से खोले हैं। अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के वे उम्मीदवार जिन्होंने 10वीं या 12वीं कक्षा में अंग्रेजी को एक विषय के रूप में पढ़ा है, वे North East Circle के तहत एसबीआई की इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं। नियमित पद 2600 और पहले के बकाया 364 पदों को मिलाकर कुल 2,964 पद उपलब्ध हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है।
सीबीओ पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उनके पास किसी Scheduled Commercial Bank या Regional Rural Bank में अधिकारी के रूप में कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए। 30 अप्रैल 2025 तक उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी गई है। SC/ST के लिए 5 वर्ष, OBC (NCL) के लिए 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों के लिए 10 से 15 वर्ष छूट दी गई है।
इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


