उत्तराखंड
राज्य में अब 12वीं तक के छात्रों को मिलेगी फ्री स्कूल ड्रेस और बैग, जानें प्लान
उत्तराखंड में पहली से आठवीं कक्षा के छात्रों की तर्ज पर माध्यमिक स्तर के छात्रों को भी यूनिफार्म, जूता और बैग की सुविधा मिल सकती है। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के बाद शिक्षा विभाग एक और महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। इसका खाका तैयार कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा है। यदि यह योजना लागू होती है तो सरकारी स्कूलों के कक्षा नौ से 12 वीं तक 25 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इसके दायरे में आएंगे।
वर्तमान में राज्य के पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को किताबों के साथ-साथ यूनिफार्म, जूते और बैग निशुल्क दिए जाते हैं। दो वर्ष पहले तक केवल आठवीं कक्षा तक के छात्रों को ही निशुल्क किताबें मिलती थी। बाकी माध्यमिक स्तर पर आरक्षित वर्ग के छात्रों को किताबें मुफ्त मिलती थी। दो साल पहले सरकार नवीं से 12 वीं तक भी निशुल्क किताब देने की व्यवस्था लागू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…















Subscribe Our channel