उत्तराखंड
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा से मुलाकात की…
देहरादून: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा से सोमवार को मुलाकात की। इस दौरान पुनः प्रदेश संगठन का दायित्व सौंपने के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने पंचायत चुनाव समेत अन्य सांगठनिक कार्यक्रमों की जानकारी दी।
मानसून सत्र के दौरान भट्ट ने श्री नड्डा से उनके संसदीय चैंबर में यह शिष्टाचार भेंट की। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को उन्हें पुनः प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने पर धन्यवाद किया। साथ ही उनके माध्यम से केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।
मुलाकात में उन्होंने प्रदेश में जारी पंचायत चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए इसमें भी प्रचंड जीत का भरोसा दिलाया। वहीं इस संबंध में प्रदेश संगठन की चुनावी तैयारियों और रणनीति की चर्चा की। इसके अतिरिक्त पार्टी के वर्तमान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश में जारी सांगठनिक गतिविधियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel