उत्तराखंड
हरिद्वार जिले में फर्जी बाबाओं के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया
हरिद्वार जिले में फर्जी बाबाओं के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद शुरू हुए ऑपरेशन कालनेमि के तहत अब तक 1500 से अधिक बाबाओं का वेरिफिकेशन किया जा चुका है इस दौरान 167 फर्जी बाबाओं की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन का साफ संदेश है कि आस्था की नगरी हरिद्वार में आड़ लेकर धोखाधड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि ऑपरेशन कालनेमि के अंतर्गत बीएनएस एक्ट और पुलिस एक्ट की धाराओं के तहत लगातार कार्रवाई हो रही है हरिद्वार के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह अभियान तेजी से चल रहा है एसएसपी ने यह भी कहा कि जिले में बाहर से आकर रह रहे संदिग्ध साधु-संतों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जिससे धार्मिक स्थलों की गरिमा बनी रहे और श्रद्धालु ठगी का शिकार न हों।
वहीं एसएसपी हरिद्वार का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा आदेश लगातार हरिद्वार पुलिस कार्रवाई कर रही है जिसमें पिछले 20 दिन में लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक 1500 से ऊपर लोगों का वेरिफिकेशन हरिद्वार पुलिस द्वारा किया गया है। पिछले दो दिन में लगातार कार्रवाई करते हुए लगभग 80 से अधिक लोगों के ऊपर विरुद्ध कार्रवाई की गई है और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel