उत्तराखंड
जिला पंचायतों की 10 सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस के खाते में केवल एक सीट
प्रदेश के 10 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में आई है। अभी नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष का नतीजा आना बाकी है। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से प्रदेश के 12 जिलों में ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पदों और सात जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हुआ। दोपहर तीन बजे तक सभी जिलों में मतदान हुआ। नैनीताल में इस दौरान कुछ विवाद भी हुए। जिस कारण मामला हाईकोर्ट नैनीताल तक पहुंचा और अभी नतीजा आना बाकी है।
टिहरी इशिता सजवाण भाजपा
यूएस नगर अजय मौर्य भाजपा
चंपावत आनंद सिंह अधिकारी भाजपा
पिथौरागढ़ जितेंद्र प्रसाद भाजपा
उत्तरकाशी रमेश चौहान भाजपा
चमोली दौलत सिंह बिष्ट भाजपा
अल्मोड़ा हेमा गैड़ा भाजपा
रुद्रप्रयाग पूनम कठैत भाजपा
पौड़ी रचना बुटोला भाजपा
बागेश्वर शोभा आर्या भाजपा
देहरादून सुखविंदर कौर कांग्रेस
नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नतीजे आना शेष हैं

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
















Subscribe Our channel