उत्तराखंड
वेलेंटाइन डे पर युवाओं को बजरंगदल की कड़ी चेतावनी,
UT-बजरंग दल बृहस्पतिवार को वेलेंटाइन डे मनाने वालों का वीडियो बनाएगा। वह लड़कियों का पीछा करने और छेड़खानी करने वाले शोहदों का भी वीडियो बनाएगा। मंगलवार को बजरंग दल के देहरादून समन्वयक विकास वर्मा की ओर से यह चेतावनी जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि बजरंग दल के 250 कार्यकर्ता वेलेंटाइन डे पर पूरे शहर में मुस्तैद रहेंगे। ऐसे में वे ऐसे कपल्स का विडियो बनाएंगे जो अश्लील हरकतें करते दिखेंगे। इसके अलावा लड़कियों का पीछा करने और छेड़खानी करने वालों का वीडियो बनाकर उसे पुलिस को सौंपा जाएगा, जिससे शोहदों पर कार्रवाई हो सके।
वर्मा ने बताया कि कार्यकर्ता महिला कॉलेज, स्कूल, पार्कों और मॉल्स आदि जगहों पर मौजूद रहेंगे। कहा कि कार्यकर्ता गंदी हरकतें करने वालों और छेड़खानी करने वालों को कुछ भी नहीं कहेंगे, केवल मोबाइल के जरिये उनका वीडियो बनाया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
