उत्तराखंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन और जापान की अपनी यात्रा खत्म कर दिल्ली पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को चीन और जापान की यात्रा के बाद भारत पहुंच चुके हैं। उन्होंने जापान में 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया था, जबकि चीन में वह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं।
इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “चीन की एक सफल यात्रा का समाप्त, जहां मैंने एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लिया और विभिन्न विश्व नेताओं के साथ बातचीत की। साथ ही प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर भारत के रुख पर जोर दिया। इस शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग, चीनी सरकार और लोगों का आभार। ”
एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के वित्तपोषण और कट्टरपंथ के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का आह्वान किया। हाल ही में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले का उल्लेख करते हुए, उन्होंने समूह से उन देशों को जवाबदेह ठहराने का आग्रह किया जो सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं और उसका समर्थन करते हैं। उन्होंने किर्गिस्तान को एससीओ की अध्यक्षता ग्रहण करने पर बधाई भी दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


